मुक्तसर में फसलें तबाह होने पर BJP नेता परमिंदर बराड़ ने पंजाब सरकार को घेरा, मुआवजे की मांग

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Oct, 2026 05:22 PM

bjp leader parminder brar targets punjab government over crop losses

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले में भारी बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर पंजाब भाजपा महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कई किले फसल जमीन पर बिछ गई है, लेकिन पंजाब सरकार को किसानों की...

मुक्तसर साहिब: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले में भारी बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर पंजाब भाजपा महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कई किले फसल जमीन पर बिछ गई है, लेकिन पंजाब सरकार को किसानों की परेशानी की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान साहब, कभी पंजाब के गांवों में जाकर किसानों का हाल भी जान लिया करें! श्री मुक्तसर साहिब जिले में भारी बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ है, बिजली के खंभे गिर गए हैं और किसान परेशान हैं। सिर्फ घोषणाएं करने से काम नहीं चलेगा। अधिकारियों को गांवों में भेजें, तुरंत गिरदावरी करवाएं और प्रभावित किसानों को उनका बनता मुआवजा दें।

परमिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि वह हेलीकॉप्टर के जरिए ऊपर से निकल जाते हैं, लेकिन उन्हें जमीनी हकीकत का भी जायजा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पता होना चाहिए कि गांवों में किसान किन मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब 3-4 महीने का समय ही रह गया है। इसके बाद सरकार को दोबारा इन्हीं गांवों में आना पड़ेगा। ऐसे में सरकार को अभी से किसानों की सुध लेनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

परमिंदर सिंह ने मांग की कि मुख्यमंत्री अपने अधिकारियों को गांवों में भेजें और बारिश से प्रभावित फसलों की तुरंत गिरदावरी करवाई जाए, ताकि नुकसान का सही आकलन हो सके। उन्होंने प्रभावित किसानों को बनता मुआवजा देने का भी प्रबंध करने की मांग की।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!