पंजाब में फिर बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं के साथ हो रही झमाझम बारिश, हर तरफ छाए काले बादल

Edited By Kamini,Updated: 03 May, 2026 08:38 AM

rain accompanied by strong winds in punjab

राज्य में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। आज सुबह से जालंधर सहित कई जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है।

पंजाब डेस्क: राज्य में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। आज सुबह से जालंधर सहित कई जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है। हर तरफ काले बादल छाए हुए है। इस बदले मौसम से लोगों को जहां तपती गर्मी से राहत मिली है वहीं एक बार फिर ठंडी का अहसास हो रहा है।

तेज हवाओं और गरज के साथ हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली भी गुल है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ अभी भी एक्टिव है। इसके चलते मौसम में बदलाव बना रहने की संभावना है। आज गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, पठानकोट, नवांशहर व अमृतसर तेज हवाएं और बिजली कड़कने के संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब-चंडीगढ़ व हरियाणा में तेज आंधी तूफान और गरज के साथ बारिश होगी। 4 और 5 मई को तेज हवाएं, बिजली गरजने आरेंज अलर्ट, 6 मई को बारिश का येलो अलर्ट और 7-8 मई को बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने 8 मई तक किया अलर्ट

आपको बता दें कि, मौसम विभाग ने 8 मई तक बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा चेतावनी के अनुसार, राज्य के कई जिलों में बिजली कड़कने, तेज हवाएं चलने, कई जगहों पर ओले गिरने की संभावना है, जिससे तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है। जानकारी मुताबिक 3 मई को हालात बदलने के आसार हैं और अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर और गुरदासपुर में बिजली कड़कने के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं, 4 मई को राज्य में मौसम में बड़ा बदलाव होगा। इस दौरान पटियाला, बठिंडा, गुरदासपुर, पठानकोट और मानसा में 50-60 कि.मी. की रफ्तार से तेज हवाएं, बारिश और ओले गिरने की संभावना है। वहीं  कपूरथला, जालंधर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, बरनाला,  फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, रूपनगर, मोहाली, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब में 40 से 50 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। इस के साथ ही 6 मई को गुरदासपुर, फरीदकोट, अमृतसर, होशियारपुर, फिरोजपुर, मोगा, और फरीदकोट में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने कुछ जिलों में येलो अलर्ट और कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन खास तौर पर मालवा इलाके बठिंडा, मानसा, संगरूर और पटियाला में तेज हवाओं (50-60 kmph) के साथ बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 मई को हालात में थोड़ा सुधार होने की संभावना है, जहां कोई बड़ी चेतावनी नहीं है। हालांकि कुछ जिलों में बारिश की संभावना रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!