गैंगस्टरों को संरक्षण दे रहीं सरकारें, केंद्र और पंजाब सरकार पर सुखजिंदर रंधावा ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Apr, 2026 10:58 AM

sukhjinder randhawa allegations on center and punjab

रंधावा ने कहा कि पंजाब की स्थिति संतोषजनक नहीं है और राज्य में सक्रिय अधिकांश बड़े गैंगस्टर भाजपा शासित राज्यों से संचालित हो रहे हैं

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और पंजाब सरकार पर तीखा हमला करते हुए उन्हें गैंगस्टरों को बढ़ावा देने का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों और उगाही करने वालों का महिमामंडन समाज के लिए खतरनाक है, लेकिन दोनों सरकारें इस मुद्दे को नजरअंदाज कर रही हैं।

रंधावा ने कहा कि पंजाब की स्थिति संतोषजनक नहीं है और राज्य में सक्रिय अधिकांश बड़े गैंगस्टर भाजपा शासित राज्यों से संचालित हो रहे हैं जहां से वे पंजाब में अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पंजाब पुलिस को चुनौती दी कि वे जांच कर साबित करें कि इन गैंगस्टरों के मोबाइल फोन 24 घंटे पंजाब में सक्रिय रहते हैं।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र करते हुए जो वर्तमान में साबरमती जेल में बंद है, रंधावा ने कहा कि अदालत के आदेश के अनुसार उससे जेल के बाहर पूछताछ नहीं की जा सकती। इससे सवाल उठता है कि अन्य राज्यों की पुलिस उससे पूछताछ कैसे कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में पंजाब सरकार की पोल खुल चुकी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले कहा था कि यह इंटरव्यू पंजाब में नहीं हुआ, लेकिन हाईकोर्ट द्वारा जांच दूसरे राज्य को सौंपे जाने के बाद जांच अधिकारी ने लिखित रूप में पुष्टि की कि इंटरव्यू पंजाब पुलिस स्टेशन और जेल के भीतर हुआ था।

रंधावा ने गैंगस्टरों से जुड़े विज्ञापनों को लेकर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ गैंगस्टरों को दिखाना पूरी तरह गलत है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को इस पर शर्म आनी चाहिए, लेकिन वह ऐसे विज्ञापनों के जरिए प्रचार हासिल करने में लगे हैं और गैंगस्टरों के सामने चुप हो जाते हैं।

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब के एक अधिकारी की कथित आत्महत्या के मामले में, जिसे राज्य के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के दबाव से जोड़ा जा रहा है, कार्रवाई नहीं की गई। रंधावा ने आरोप लगाया कि अमित शाह ने कहा था कि यदि कांग्रेस सांसद लिखित अनुरोध देंगे तो मामला सी.बी.आई. को सौंप दिया जाएगा, लेकिन अनुरोध के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने पंजाब बी.जे.पी. नेतृत्व की भी आलोचना करते हुए कहा कि वह सिर्फ बयानबाजी कर रहा है, लेकिन ठोस कारर्वाई नहीं कर रहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!