तरुण चुघ का विपक्ष पर प्रहार, 70 करोड़ महिलाओं के साथ कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन ने किया विश्वासघात

Edited By Urmila,Updated: 19 Apr, 2026 09:12 AM

tarun chugh attacks the opposition

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कांग्रेस-नेतृत्व वाले (इंडी) गठबंधन और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संसद में 16 और 17 अप्रैल को जो हुआ

चंडीगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कांग्रेस-नेतृत्व वाले (इंडी) गठबंधन और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संसद में 16 और 17 अप्रैल को जो हुआ, वह देश की लगभग 70 करोड़ महिलाओं के साथ खुला विश्वासघात है। यह केवल एक विधेयक का विरोध नहीं था, बल्कि महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकार से वंचित करने की साजिश थी।

चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक कदम है, लेकिन जब इस अधिकार को लागू करने का अवसर आया, तब कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने बहाने बनाकर इसे रोकने का काम किया। विपक्ष ने फिर साबित कर दिया कि वह महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ खड़ा है।

चुघ ने विशेष रूप से पंजाब के 13 सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सांसदों ने अपने ही प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा परिसीमन को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम पूरी तरह झूठा और भ्रामक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिसीमन एक संवैधानिक प्रक्रिया है और इसके बिना महिला आरक्षण को प्रभावी तरीके से लागू करना संभव नहीं है। विपक्ष जानबूझकर तकनीकी बहाने बनाकर महिलाओं के अधिकारों को टाल रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखने का रहा है, चाहे वह शौचालय, बैंक खाते या स्वास्थ्य सुविधाएं हों। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और आने वाले चुनावों में इस विश्वासघात का जवाब देंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!