Edited By Vatika,Updated: 23 Apr, 2026 01:13 PM

शहर में उस समय दहशत फैल गई जब दो प्रतिष्ठित स्कूल सेंट जेवियर
बठिंडा (विजय वर्मा): लुधियाना के अब बठिंडा में उस समय दहशत फैल गई जब दो प्रतिष्ठित स्कूल सेंट जेवियर स्कूल और मिलेनियम स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके साथ ही बठिंडा रेलवे स्टेशन को भी निशाना बनाने की चेतावनी भरी ई-मेल सामने आई है।
अलर्ट मोड पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां
ताजा जानकारी के अनुसार, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों स्कूलों को तुरंत खाली करवा लिया गया और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। वहीं, रेलवे स्टेशन पर पुलिस की टीमें मुस्तैदी से जांच में जुटी हैं और यात्रियों व उनके सामान की कड़ी चेकिंग की जा रही है। धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। स्कूल परिसरों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जबकि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।
फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई
सूत्रों के मुताबिक, धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई है, जिसकी जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जाएगा।