Chandigarh में सुबह-सुबह Encounter,  ताबड़तोड़ गोलियों से दहला इलाका, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 22 Apr, 2026 10:15 AM

chandigarh encounter

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार सुबह उस समय दहशत फैल गई,

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब हरियाणा के एक गैंगस्टर और चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से करीब 5 राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे गैंगस्टर
गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर की पहचान मुकेश उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जो हरियाणा के गोहाना का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें पहले ही सूचना मिल गई थी कि आरोपी चंडीगढ़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आ रहा है।

5 खाली कारतूस किए बरामद
इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे घेर लिया। मुठभेड़ के बाद मौके से 5 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!