Jalandhar : शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! PAP फ्लाईओवर पर नए रैंप का निर्माण शुरू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Apr, 2026 10:57 PM

jalandhar construction of new ramp on pap flyover

शहर के उन निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है, जो अक्सर अमृतसर और पठानकोट की ओर यात्रा करते हैं। बताया जा रहा है कि NHAI ने PAP फ्लाईओवर के साथ 300 मीटर लंबा और 5.5 मीटर चौड़ा नया रैंप बनाने का काम शुरू कर दिया है।

जालंधर :  शहर के उन निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है, जो अक्सर अमृतसर और पठानकोट की ओर यात्रा करते हैं। बताया जा रहा है कि NHAI ने PAP फ्लाईओवर के साथ 300 मीटर लंबा और 5.5 मीटर चौड़ा नया रैंप बनाने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि इस परियोजना को पूर्व डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान ही मंजूरी मिल गई थी, लेकिन अब जाकर मौके पर निर्माण कार्य शुरू हुआ है। रैंप के लिए जमीन पहले ही पंजाब आर्म्ड पुलिस (PAP) मुख्यालय से अधिग्रहित की जा चुकी थी।

यह रैंप इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि 2019 में फ्लाईओवर खुलने के बाद अमृतसर की ओर जाने वाली लोकल लेन में तकनीकी खामी सामने आई थी। मुख्य हाईवे से जुड़ने वाला पॉइंट हादसों का कारण बन गया था, जिसके चलते इस लेन को बंद करना पड़ा।

लेन बंद होने के बाद शहरवासियों के पास अमृतसर जाने के लिए दो ही विकल्प बचे थे—या तो लाडोवाली से गुरु नानकपुरा जाने वाली भीड़भाड़ वाली सड़क का इस्तेमाल करें या फिर 3 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर रामामंडी चौक तक जाएं और वहां से यू-टर्न लेकर PAP फ्लाईओवर पर चढ़ें। गुरु नानकपुरा रोड पर रेलवे क्रॉसिंग होने के कारण लोगों को अक्सर जाम का सामना भी करना पड़ता है।

रैंप के अगले 6 महीने से 1 साल के भीतर पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इस प्रोजेक्ट को एक निजी निर्माण कंपनी को सौंपा गया है। योजना के अनुसार, यह नया रैंप चुगिट्टी इलाके से जुड़ेगा, जहां पहले से एक अंडरपास मौजूद है और यह आगे फोर लेन सड़क में जाकर मिल जाएगा। इस निर्माण के लिए रेलवे विभाग को किसी अतिरिक्त संरचना (स्लैब) लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!