Jalandhar में सफाई संकट गहराया, कूड़े से परेशान कारोबारियों ने बंद की दुकानें

Edited By Kamini,Updated: 26 May, 2026 05:19 PM

sanitation crisis deepens in jalandhar

शहर में आज कारोबारियों द्वारा परेशान होकर दुकानें बंद करके रोष प्रदर्शन किया गया।

जालंधर: शहर में आज कारोबारियों द्वारा परेशान होकर दुकानें बंद करके रोष प्रदर्शन किया गया। दरअसल, नगर निगम यूनियन द्वारा सफाई कर्मियों ने हड़ताल की हुई है। ऐसे में कूड़े की समस्या को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। ताजा मामला पापड़िया बाजार में सराफा मार्केट दुकानदार कूड़े की समस्या को लेकर परेशान है।

इस दौरान दुकानदारों कहा कि जब तक बाजार में सफाई की समस्या का हल नहीं किया जाता दुकानें बंद करके हड़ताल पर बैठ जाएंगे। वह दुकान की चाबियां वह नगर निगम को सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि सफाई की समस्या के कारण दुकानों पर ग्राहक नहीं आ रहे है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

कारोबारी सुनील ने कहा कि सफाई यूनियन की हड़ताल चल रही है। पता चला है कि हड़ताल को लेकर 2 गुटों में विवाद है। बाजार में 5 दिनों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा। इसका नुकसान दुकानदारों को उठाना पड़ रहा है। उसने खुद कूड़े को दुकान के पीछे किया और दुकान खोली। इसके चलते दुकानदारों द्वारा दुकानें बंद कर दी गई। कूड़े से बदबू आने के कारण कोई ग्राहक दुकान पर नहीं आ रहा। आज दुकानदारों द्वारा 15 से 20 दुकानें बंद की गई है और सभी दुकानदार निगर निगम के कमिश्नर और मेयर से समस्या के संबंधी मुलाकात करेंगे। इलाके का पार्षद घटना स्थल पर पहुंचा और जल्द कूड़ा उठाने का आश्वासन देकर चला गया। लेकिन पिछले 5 दिनों से दुकानदार कूड़े की समस्या से परेशान है।

वहीं कारोबारी सुधीर खन्ना ने कहा कि 5 दिनों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। यूनियन के 2 गुटों के विवाद के कारण बाजार के दुकानदारों को कूड़े की समस्या से परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानदार खुद सड़क की सफाई करके रहे है, लेकिन उसके बावजूद कोई ग्राहक दुकानों पर नहीं आ रहा। दुकानदार ने कहाकि आए दिन कर्मियों द्वारा हड़ताल की जा रही है, लेकिन इसका नुकसान आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसी के कारण दुकानदारों में रोष पाया जा रहा है और आज दुकानें बंद रखी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!