Jalandhar में सुबह-सुबह घर को लगी भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से 3 झुलसे

Edited By Vatika,Updated: 25 May, 2026 10:35 AM

massive fire engulfs house in jalandhar s kishanpura 3 injured in cylinder blas

हर के किशनपुरा इलाके में सोमवार सुबह एक घर में भीषण आग लग गई।

जालंधर(सोनू): शहर के किशनपुरा इलाके में सोमवार सुबह एक घर में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि घर के मंदिर में चल रहे पंखे में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 3 लोग झुलस गए। 

घर का सारा सामान जलकर हुआ राख 
जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान घर में रखा सिलेंडर फट गया, जिससे आग और भड़क गई।  आग का धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और 4 गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

घर के मालिक सुदर्शन कुमार ने बताया कि वह सुबह सैर के लिए निकल रहे थे, तभी मंदिर में लगे पंखे से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। उन्होंने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड की टीम देरी से पहुंची, जिस कारण ज्यादा नुकसान हुआ। वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी का कहना है कि इलाके की तंग गलियों और नीचे लटक रही बिजली की तारों के कारण टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कत हुई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!