Edited By Vatika,Updated: 01 Jun, 2026 03:16 PM

जालंधर से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है
जालंधर(सोनू): जालंधर से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां के कोर्ट कॉम्प्लैक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे अधिकारियों को धमकी की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी गई। एएसआई इंद्रपाल सिंह के अनुसार जांच के दौरान किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहीं। कोर्ट कॉम्प्लेक्स में आने-जाने वाले लोगों की सख्ती से तलाशी ली गई और वाहनों की भी जांच की गई। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और कोर्ट परिसर में सामान्य तरीके से कामकाज जारी रहा।