Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Jun, 2026 12:15 AM

जालंधर के काला सिंघा इलाके में चोरी के शक में महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग महिलाओं को खंभे से बांधकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जालंधर : जालंधर के काला सिंघा इलाके में चोरी के शक में महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग महिलाओं को खंभे से बांधकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रिकल दुकान में चोरी के आरोप में दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया। आरोप है कि गुस्साए लोगों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए दोनों महिलाओं को पहले खंभे से बांध दिया और फिर उनके साथ जमकर मारपीट की। वीडियो में महिलाओं को घसीटते और उनके साथ बदसलूकी करते हुए भी देखा जा सकता है।
घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन किसी ने महिलाओं को बचाने की कोशिश नहीं की। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सवाल उठाए हैं कि चोरी के शक में इस तरह किसी के साथ मारपीट करना और कानून हाथ में लेना कितना सही है।