Jalandhar Police ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा आरोपी, चौकी के बाहर से हुआ था फरार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Jun, 2026 02:28 PM

jalandhar police arrest

वहीं प्रिंस ने कहा कि उसे नाके पर पुलिस ने रोका था, जिसके बाद वह उसे बाइक पर बिठाकर थाने ले आई।

जालंधर(सोनू): बस स्टैंड चौकी के गेट के बाहर से देर रात काबू किया नौजवान बाइक से छलांग मारकर भाग गया। इस घटना के दौरान पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में नौजवान का पीछा किया और नरेंद्र सिनेमा के पास से उसे दोबारा काबू कर लिया। काबू किए गए नौजवान की पहचान प्रिंस निवासी कोट किशन चंद के रूप में हुई है।

वहीं प्रिंस ने कहा कि उसे नाके पर पुलिस ने रोका था, जिसके बाद वह उसे बाइक पर बिठाकर थाने ले आई। प्रिंस ने कहा कि वह घबरा गया था और बाइक से उतरकर भाग गया। बता दें कि युवक ने चलते बाइक से छलांग लगा दी थी।

वहीं जांच अधिकारी दविंदर कुमार ने बताया कि देर रात पुलिस ने बस स्टैंड सतलुज चौक पर नाकेबंदी के दौरान बाइक सवार नौजवान को रोका था। इस दौरान जब उसकी चैकिंग की गई तो वाहन के दस्तावेज पूरे नहीं थे। वहीं पूछताछ में पता चला कि नौजवान पर एन.डी.पी.एस. एक्ट का पर्चा पहले से ही दर्ज है। इसके बाद नौजवान को काबू करके बस स्टैंड पुलिस चौकी लाया गया। पुलिस चौकी के गेट के बाहर नौजवान ने चलती बाइक से छलांग लगा दी।

जांच अधिकारी ने कहा कि उन्होंने तुरंत साथियों को सूचना दी और नरेंद्र सिनेमा के पास से उसे काबू कर लिया गया, जिसके बाद दोबारा से उसे थाने ले जाया गया। ऐसे में अब काबू किए गए नौजवान से पूछताछ की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!