Jalandhar : महंत के घर पर देर रात हमला, बुजुर्ग मां से मारपीट और गहने लूटने के आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jun, 2026 11:48 PM

jalandhar late night attack on mahant s residence

रामामंडी में कुछ लोगों ने एक महंत के घर पर हमला कर दिया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। महंतों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी वृद्ध मां के कपड़े फाड़ डाले और गालियां दीं। महंत सिमी ने कहा कि उसकी मां के साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि उनके...

जालंधर: रामामंडी में कुछ लोगों ने एक महंत के घर पर हमला कर दिया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। महंतों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी वृद्ध मां के कपड़े फाड़ डाले और गालियां दीं। महंत सिमी ने कहा कि उसकी मां के साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि उनके सोने के गहने भी छीन लिए गए।

इस बारे जानकारी देते महंत सिमी ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि घटना के तुरंत बाद रात में ही पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस अधिकारियों ने मामले को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया और अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगले 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे परसों उच्च अधिकारियों के समक्ष पेश होंगे। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि न्याय न मिलने की स्थिति में उनके साथ जुड़े अन्य गुरु, चेले और पूरा महंत समाज एकजुट होकर सड़कों पर उतरेगा और जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!