बड़ी खबर: पंजाब में दिनदहाड़े आंगनवाड़ी सेंटर में हेल्पर की सरेआम ह'त्या

Edited By Urmila,Updated: 22 Apr, 2026 03:29 PM

helper murdered in broad daylight at anganwadi centre in punjab

पंजाब में दिनदहाड़े एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। मलोट में एक आंगनवाड़ी हेल्पर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई।

मलोट :  मलोट उप-मंडल के गांव फतेहपुर मन्नियांवाला में आज हुई एक बेरहमी भरी हत्या की घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने आंगनवाड़ी केंद्र की सफाई करने गई हेल्पर की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ पूरे इलाके को भी हिलाकर रख दिया। घटना की जानकारी मिलते ही डी एस पी लंबी हरबंस सिंह धालीवाल, एस एच ओ लंबी इंस्पैक्टर जसवीर सिंह और डी.एस.पी.डी. और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और स्थिति की बारीकी से जांच की जा रही है। डी एस पी हरबंस सिंह धालीवाल और एस एच ओ लंबी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सुबह 9:30 बजे सूचना मिली कि फतेहपुर मन्नियां स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में 30 वर्षीय हेल्पर रमनदीप कौर की हत्या कर दी गई है।

Anganwadi Helper Murder

मृतक के पति गुरबूटन सिंह उर्फ ​​बूटा पुत्र सुखा सिंह ने बताया कि वह अनाज मंडी में काम पर गए हुए थे और उन्हें सुबह 8:30 बजे घटना की जानकारी मिली। जब वह मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि रमनदीप की हत्या कर दी गई थी। हत्यारे ने उसके सिर पर बेरहमी से वार किया और गर्दन पर किसी धारदार ब्लेड से वार कर दिया। परिवार के अनुसार, वह हर दिन की तरह सुबह 8 बजे आंगनवाड़ी केंद्र की सफाई करने के लिए घर से निकली थी, जहां यह घटना हुई।

Anganwadi Helper Murder

हत्या के बाद लिफ्ट इस संबंध में सामने आई तस्वीरों से पता चला कि जिस व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया, उसने फतेहपुर मन्नियां-देओनखेड़ा लिंक रोड पर गांव से गुजर रहे एक वाहन में लिफ्ट ली। जब वह कार में चढ़ा, तो कार चालक और उसके साथी ने उसके हाथों पर खून लगा देखा। जिसके बाद उन्होंने उसका नाम-पता आदि पूछा और उसका एक वीडियो बना लिया। उक्त व्यक्ति, जिसकी उम्र लगभग 25-26 वर्ष है, ने खुद अपना नाम 'सनी' बताया। कार चालक ने उसे देओनखेड़ा बस स्टैंड पर उतार दिया, जहां से वह बस में सवार हो गया। उसके कंधे पर पीछे की ओर एक काला बैग टंगा हुआ था। इस बीच, गांव से मिली जानकारी के अनुसार, जब रमनदीप केंद्र में दाखिल हुई, तो उक्त व्यक्ति भी उसके पीछे-पीछे अंदर चला गया और घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया। वहीं, पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतका ने दो साल पहले शुरू की थी हेल्पर की नौकरी - यह बताना जरूरी है कि रमनदीप की शादी करीब 8 साल पहले गुरबूटन सिंह पुत्र सुखा सिंह से हुई थी। दो साल पहले वह एक आंगनबाड़ी केंद्र में हेल्पर के तौर पर काम करना शुरू किया था थ उसके 2 बच्चे हैं - एक 5 साल का बेटा और एक 3 साल की बेटी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!