Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Apr, 2026 07:11 PM

एलपीजी गैस एजेंसी संचालक को ब्लैकमेल करने और जातिसूचक अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में फरार चल रहे तथाकथित पत्रकार गुरदीप सिंह को अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।
जालंधर : एलपीजी गैस एजेंसी संचालक को ब्लैकमेल करने और जातिसूचक अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में फरार चल रहे तथाकथित पत्रकार गुरदीप सिंह को अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी गुरदीप सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उसे कोई राहत देने से इंकार कर दिया। जमानत खारिज होने के बाद अब आरोपी की गिरफ्तारी का खतरा बढ़ गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी सोशल मीडिया पर “युवा सवेरा” नाम से फेसबुक पेज चलाता है। केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार है और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उसके साथियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। आरोपी पर होटलों में कॉल गर्ल्स से अवैध गतिविधियों से जुड़े आरोप भी सामने आए हैं।
गौरतलब है कि थाना नंबर 8 में गुरदीप सिंह के खिलाफ जबरन वसूली और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।