Punjab में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में 2 घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Apr, 2026 08:24 PM

encounter between police and criminals in punjab

पंजाब के TarnTaran में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पट्टी के गांव कैरो के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें दोनों...

पंजाब डैस्क : पंजाब के TarnTaran में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पट्टी के गांव कैरो के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।

घायल बदमाशों की पहचान अमन उर्फ अमु निवासी खेमकरण और लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू निवासी वल्टोहा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर फिरौती मांगने और लोगों के घरों व दुकानों के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम करते थे।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी अब तक 7 से 8 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!