Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 May, 2026 07:04 PM

शहर के मुख्य बस स्टैंड से एक निजी बस चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित मालिक के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि) : शहर के मुख्य बस स्टैंड से एक निजी बस चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित मालिक के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता भिंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी पत्ती अलीआ (मूम), ने पुलिस को बताया कि वह बरनाला में बस ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं। उनके पास कुल सात बसें हैं, जो 'सेखों' और 'सुखमनी' मार्का के नाम से चलती हैं। रोज़ाना की तरह, उनकी सभी बसें रात के समय बरनाला बस स्टैंड पर खड़ी होती हैं।
3 अप्रैल, 2026 की सुबह लगभग 9:40 बजे, जब वह बस स्टैंड पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनकी सफेद रंग की 'सेखों' मार्का बस (नंबर PB07AX-9595), जिस पर लाल धारियां बनी हुई हैं, वहां से गायब थी।
शुरुआत में, भिंदर सिंह ने अपने स्तर पर बस की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन और पूछताछ के बाद उन्हें पुख्ता जानकारी मिली कि उनकी बस कोई अज्ञात व्यक्ति नहीं, बल्कि गोबिंद सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, निवासी गुम्मटी चोरी करके ले गया है। आरोपी ने बस की खिड़की का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित की शिकायत और आरोपी की पहचान होने के बाद, पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी गोबिंद सिंह की गिरफ्तारी और बस की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। बस स्टैंड के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि आरोपी के भागने के रूट का सटीक पता लगाया जा सके।