Edited By Kalash,Updated: 04 May, 2026 06:05 PM

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों में भाजपा लगातार आगे चल रही है और एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटों पर जीत रही है।
पंजाब डेस्क: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों में भाजपा लगातार आगे चल रही है और एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटों पर जीत रही है। इसे लेकर पार्टी के पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी है। जाखड़ ने कहा कि भाजपा की पश्चिम बंगाल में जीत को एक चुनौती माना जा रहा था। कहा जा रहा है कि यहां भाजपा की दाल नहीं गलेगी क्योंकि ये TMC का गढ़ है। उन्होंने कहा कि ने कहा कि भाजपा ने यहां न सिर्फ दाल गलाई है बल्कि दो-तिहाई बहुमत भी हासिल की है।
उन्होंने बंगाल के वोटरों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल को बुरे शासन से आजाद करवाया है। वहीं बंगाल के बाद अब पंजाब में भाजपा की जीत के सवाल का जवाब देते हुए जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पंजाब से खास लगाव है और अमित शाह भी यहां आए थे और पंजाब के BJP कार्यकर्ता भी अब तैयार हैं। उनका कहना है कि बंगाल में भाजपा की जीत से पंजाब के लोगों में भी एक उम्मीद जागी है कि एक बार भाजपा को मौका देना चाहिए। इसके साथ ही कांग्रेस पर भी उन्होंने निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रही है और पंजाब में भी कांग्रेस का यही हाल होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here