पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

Edited By Kamini,Updated: 24 Jun, 2026 05:43 PM

abvp delegation met the vice president

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) (ABVP) के एक राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय मंत्री आदित्य तकियार, पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष...

पंजाब डेस्क/नई दिल्ली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) (ABVP) के एक राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय मंत्री आदित्य तकियार, पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष गौरव वीर सिंह सोहल तथा अभाविप के अन्य राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल थे, ने आज नई दिल्ली में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से भेंट की।

PunjabKesari

प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर पंजाब विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास, छात्र कल्याण और संस्थागत उन्नयन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में छात्रावासों के विस्तार, विश्वविद्यालय की सीनेट में निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शामिल करने, नियमित शिक्षकों की भर्ती, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए एक अत्याधुनिक केंद्र की स्थापना तथा योग, वेलनेस और मानसिक स्वास्थ्य सहायता केंद्र स्थापित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

माननीय उपराष्ट्रपति ने पंजाब विश्वविद्यालय से संबंधित मुद्दों में गहरी रुचि दिखाई और प्रतिनिधिमंडल के साथ इन विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, शोध, प्रशासनिक एवं छात्र कल्याण संबंधी ढांचे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय में छात्र हितों की रक्षा और संस्थागत विकास के लिए अभाविप द्वारा किए जा रहे निरंतर एवं समर्पित कार्यों की भी प्रशंसा की।

अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री आदित्य तकियार  ने कहा, “पंजाब विश्वविद्यालय की समग्र रैंकिंग में लगातार हो रही गिरावट चिंता का विषय है। इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देने तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित करने के लिए ठोस एवं निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है।” इस अवसर पर पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष गौरव वीर सिंह सोहल ने कहा, “कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उभरती प्रौद्योगिकियों तथा अन्य वैज्ञानिक क्षेत्रों में शोध के स्तर को सुदृढ़ करने की अत्यंत आवश्यकता है। पंजाब विश्वविद्यालय में अपार संभावनाएं हैं और इसे इन क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी संस्थान बनाने के लिए शोध एवं नवाचार को विशेष प्रोत्साहन दिए जाने की आवश्यकता है।” प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा तथा पंजाब विश्वविद्यालय के समग्र विकास एवं छात्र समुदाय के हितों की रक्षा के लिए अपने संकल्प को दोहराया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!