Edited By Kalash,Updated: 05 May, 2026 06:08 PM

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी कुबाहेड़ी की हत्या के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी कुबाहेड़ी की हत्या के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड अमरीन राय को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अमरीन राय एडीजीपी की भाभी हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि चमनप्रीत और अमरीन के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। अमरीन का कहना था कि उसे महंगे दामों पर प्रॉपर्टी बेची गई जिससे उसे नुकसान हुआ। इसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात की साजिश रची थी।
जांत में खुलासा हुआ है कि गैंगस्टर के जरिए हत्या की ये साजिश रची गई थी। वहीं मोहाली के प्रॉपर्टी डीलर हर्षप्रीत सिंह ने भी इस वारदात में अहम भूमिका निभाई थी। गौरतलब है कि 29 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हर्षप्रीत को काबू किया था। उसकी तलाशी लेने पर एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया था। जांच में खुलासा हुआ था कि ये पिस्तौल अमरीन के नाम पर है जिसके बाद इस वारदात में उसके शामिल होने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की थी और अब मु्ख्यआरोपी को काबू कर लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here