राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बोले राघव चड्‌ढा, कहा- दबाने की कोशिश की जा रही है

Edited By Kalash,Updated: 05 May, 2026 02:52 PM

raghav chadha and other leaders met president

आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए सांसद राघव चड्‌ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक द्वारा आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की गई।

पंजाब डेस्क : आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए सांसद राघव चड्‌ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक द्वारा आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की गई। इसके बाद राघव चड्‌ढा ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति से शिकायत की है कि सरकारी एजेंसियों का आम आदमी पार्टी द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है और पार्टी को छोड़ने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। राघव चड्‌ढा ने आरोप लगाया कि जब वह पार्टी में थे तो उन्हें ईमानदार कहा जाता था और अब पार्टी छोड़ते ही उन्हें भ्रष्ट कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बदले की राजनीति है, जिसमें विरोध करने वालों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

राघव ने यह भी दावा किया कि हरभजन सिंह भज्जी और उनके परिवारों को भी निशाना बनाया गया है। इसके साथ ही भज्जी को देशद्रोही तक कहा गया है। वहीं संदीप पाठक के खिलाफ एफ.आई.आऱ. दर्ज की गई है और राजिंदर गुप्ता की फैक्ट्री पर रेड करवाई गई है। उनका कहना है कि एजेंसियों के इस्तेमाल से डर और दबाव का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि बदले की राजनीति का अंत खतरनाक होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब आप सरकार ज्यादा नहीं टिकेगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!