CM Mann की राष्ट्रपति से मुलाकात पर सियासी बवाल, तरुण चुघ का आया बयान

Edited By Kamini,Updated: 05 May, 2026 02:54 PM

tarun chugh statement regarding cm mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात को लेकर सियासत में नई हलचल पैदा हो गई।

पंजाब डेस्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात को लेकर सियासत में नई हलचल पैदा हो गई। इस मुलाकात को लेकर नेताओं द्वारा सीएम मान का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट करवाने की बात कही जा रही है। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ का भी बयान सामने आया है। 

तरुण चुघ ने कहा कि, ''राष्ट्रपति भवन जाना सबका अधिकार है, लेकिन मेरी राष्ट्रपति भवन के सचिवालय से निवेदन है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके साथियों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया जाए, ताकि राष्ट्रपति भवन की गरिमा, गौरव और मर्यादा का भंग न हो। नशे, कानून व्यवस्था, गैंगस्टर, रंगदारी, आर्थिक बदहाली, कूड़े के ढेर, सफाई कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं, लंबी बिजली कटौती से पंजाब जल रहा है। पंजाब  पर 4.75 लाख करोड़ रुपए का कर्ज, है और वादे अधूरे है। 

तरुण चुघ ने आगे कहा कि, '' मान साहब जनाधार खो चुके हैं और खोए हुए जनाधार को बचाने के लिए कवायद, फिल्मी ड्रामा कर रहे हैं। पंजाब की जनता सब देख रही है और सजा देने के लिए तैयार बैठी है। चुघ ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी का सीएम मान के साथ बैठने वाला उनका साथी खुद कह रहा था कि उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही है। जो घटनाक्रम पंजाब की विधानसभा में हुआ है वह राष्ट्रपति भवन में दोहराया न जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!