जालंधर-अमृतसर ब्लास्ट के बीच बड़ी खबर, खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी

Edited By Vatika,Updated: 06 May, 2026 11:45 AM

punjab double blast jalandhar bsf headquarters explosion

पंजाब के जालंधर और अमृतसर शहरों में मंगलवार रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मुख्यालयों के पास हुए उच्च

चंडीगढ़ : पंजाब के जालंधर और अमृतसर शहरों में मंगलवार रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मुख्यालयों के पास हुए उच्च तीव्रता वाले आई.ई.डी. धमाकों के बाद पूरे राज्य में व्यापक सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि इन दोनों धमाकों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

खालिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा किया जा रहा दावा 
सूत्रों के मुताबिक, प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने जालंधर हमले की जिम्मेदारी ली है। इसके साथ ही संगठन ने एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी और उनके परिवार को निशाना बनाने की धमकी भी दी है। इस संबंध में एक पोस्ट भी वायरल हो रही है, जिसमें इन धमाकों की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा लेने का दावा किया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामले की गंभीरता से जांच कर रही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम पहला धमाका जालंधर के पीएपी चौक के पास करीब 7:57 बजे हुआ, जहां फुटपाथ पर खड़े एक एक्टिवा स्कूटर को निशाना बनाया गया था। इसके कुछ घंटों बाद, रात करीब 11 बजे अमृतसर में बीएसएफ खासा कैंप के गेट नंबर 5 और 6 के बाहर दूसरा धमाका हुआ। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!