Edited By Kalash,Updated: 14 Sep, 2026 05:49 PM

पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क: पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई मेजर भुपिंदर सिंह भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। इसके साथ कहा जा रहा है कि मेजर भुपिंदर सिंह के बेटे के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना है। इसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
मेजर भुपिंदर सिंह प्रकाश सिंह बादल के सियासी सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। ऐसे में उनका भाजपा में जाना पंजाब की सियासत में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here