Edited By Urmila,Updated: 11 Sep, 2026 02:03 PM

अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल आज बहबल कलां फायरिंग केस में सिट के सामने पेश नहीं हुए। सुखबीर बादल की जगह उनके वकील अर्शदीप कलेर और अकाली नेता बंटी रोमाना सिट के सामने पेश हुए।
चंडीगढ़: अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल आज बहबल कलां फायरिंग केस में सिट के सामने पेश नहीं हुए। सुखबीर बादल की जगह उनके वकील अर्शदीप कलेर और अकाली नेता बंटी रोमाना सिट के सामने पेश हुए। बताया जा रहा है कि सुखबीर बादल मेडिकल कारणों से पेश नहीं हुए हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता रणबीर सिंह ढींढसा ने इस मामले पर कहा कि सुखबीर बादल इसलिए पेश नहीं हुए क्योंकि उन्हें भाजपा से मैसेज मिला था, उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच समझौता हो रहा है। भाजपा ने खुद सुखबीर को पेश न होने के लिए कहा है।
दूसरी ओर, अकाली नेता और सीनियर वकील अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि चुनाव नजदीक आते देख जानबूझकर पॉलिटिक्स की जा रही है। उन्होंने मांग की कि सिट को पहले से पूछे जाने वाले सवाल लिखकर देने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सुखबीर बादल 30 सितंबर तक रैलियों में बिजी हैं। इसलिए उन्हें 30 सितंबर के बाद का समय दिया जाना चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here