पंजाब में भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Sep, 2026 09:45 PM

bjp s social media post regarding corruption in punjab sparks discussion

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पंजाब में भ्रष्टाचार को लेकर एक पोस्ट डाली है, जिसमें ई.डी. की जांच में खुलासों का जिक्र किया गया है। पार्टी ने पोस्ट में लिखा है कि भ्रष्टाचार को लेकर ED की जांच से सामने आए खुलासे बेहद गंभीर हैं।

जालंधर :  भारतीय जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पंजाब में भ्रष्टाचार को लेकर एक पोस्ट डाली है, जिसमें ई.डी. की जांच में खुलासों का जिक्र किया गया है। पार्टी ने पोस्ट में लिखा है कि भ्रष्टाचार को लेकर ED की जांच से सामने आए खुलासे बेहद गंभीर हैं। ED ने पंजाब पुलिस को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुमन और अन्य लोगों से जुड़े भ्रष्टाचार नेटवर्क के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। ED की जांच में सरकारी ट्रांसफर-पोस्टिंग, टेंडर और अन्य सरकारी प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार की बात सामने आई है। WhatsApp चैट समेत कई महत्वपूर्ण सबूतों का भी उल्लेख किया गया है।

अब पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान को जनता के सामने जवाब देना चाहिए कि इतने गंभीर आरोपों और कथित सबूतों के बावजूद FIR दर्ज करने में देरी क्यों हो रही है? आखिर आम आदमी पार्टी किसे बचाने की कोशिश कर रही है? पार्टी ने निजी चैनल की एक क्लिप भी अपलोड की है, जिसमें ई.डी. की तरफ से हाईकोर्ट में 200 पन्नों की रिपोर्ट दाखिल किए जाने की बात कही गई है और कहा गया है कि इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पंजाब सरकार में बड़े स्तर पर घोटाला चल रहाहै। रिपोर्ट में यह भी अंकित किया गया है कि इस मामले में पंजाब पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। निजी चैनल की रिपोर्ट में ट्रांसफर, पोस्टिंग, ठेका, लाइसैंस देने में करप्शन की बात का जिक्र किया गया है। और इस मामले में सी.एम. आफिस को घेरा है। मामले में सी.एम. के ओ.एस.डी. राजबीर घुमन का भी जिक्र किया गया है। इस रिपोर्ट में पैसों के लेन-देन और कुछ चैट का भी जिक्र है। इस रिपोर्ट में नितिन गोहल, रोमी महाजन, बीर दविंद्र का भी जिक्र किया गया है। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!