Edited By VANSH Sharma,Updated: 01 Sep, 2026 10:34 PM

नितिन गोहिल और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब पुलिस को एक बार फिर पत्र लिखा है।
पंजाब डेस्क: नितिन गोहिल और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब पुलिस को एक बार फिर पत्र लिखा है। यह इस मामले में ED की ओर से भेजा गया तीसरा पत्र है। इस बार एजेंसी ने अपनी शिकायत के साथ कुछ नए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे हैं।
जानकारी के मुताबिक, ED ने अपने पहले शिकायत-पत्र को आगे बढ़ाते हुए अतिरिक्त चैट्स, स्क्रीनशॉट्स और प्रमाणित इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड पंजाब पुलिस के सामने रखे हैं। एजेंसी ने इन दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को मामले की जांच के दौरान अहम मानते हुए नितिन गोहिल समेत अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आग्रह किया है।
ED की ओर से पंजाब पुलिस से यह भी अनुरोध किया गया है कि मामले में उपलब्ध कराए गए नए साक्ष्यों को शिकायत के साथ शामिल कर आगे की कार्रवाई की जाए। एजेंसी का कहना है कि उसके पास मामले से जुड़े अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड मौजूद हैं, जिन्हें जांच के दौरान ध्यान में लिया जा सकता है।
वहीं, बताया जा रहा है कि ED ने पंजाब पुलिस से 3 सितंबर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई से पहले FIR दर्ज करने का आग्रह किया है। ऐसे में ED की ओर से लगातार तीसरा पत्र भेजे जाने के बाद अब सबकी नजर पंजाब पुलिस की अगली कार्रवाई पर है।
अब देखना होगा कि पंजाब पुलिस ED की ताजा शिकायत और सौंपे गए अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों पर क्या कदम उठाती है। साथ ही, 3 सितंबर को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई के दौरान इस मामले में क्या स्थिति सामने आती है, इस पर भी नजर रहेगी।