Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Sep, 2026 11:08 PM

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA) से जुड़े मामले में सोमवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि वह पहले पूरी याचिका को विस्तार से पढ़ेंगे। इसके चलते मामले की अगली सुनवाई अब...
पंजाब डैस्क : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA) से जुड़े मामले में सोमवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि वह पहले पूरी याचिका को विस्तार से पढ़ेंगे। इसके चलते मामले की अगली सुनवाई अब गुरुवार, 10 सितंबर को होगी।
दरअसल, इस मामले में हाईकोर्ट के आदेशों का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। कुछ कर्मचारियों ने इसी अपील में आवेदन दायर किया है।
बता दें कि हाईकोर्ट ने 3 अगस्त को फैसला सुनाते हुए पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को DA का बकाया 15 दिनों के भीतर जारी करने के आदेश दिए थे। अब कर्मचारियों की ओर से अदालत में यह मुद्दा उठाया गया है कि आदेश के बावजूद इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी, जिस पर कर्मचारियों और पेंशनरों की नजरें टिकी हुई हैं।