Punjab में आज शाम बेहद भारी, कई इलाकों में झमाझम बारिश का Alert!

Edited By Kamini,Updated: 04 Sep, 2026 06:09 PM

punjab rain alert

पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। दरअसल, पंजाब के कई जिलों में आज शाम 7  बजे तक बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम पंजाब के जिला होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं अगर बात चंडीगढ़ की करें तो वहां पर भी  मौसम विभाग ने शाम बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट 

पंजाब के मानसा, सुनाम, सरदूलगढ़, बुढलाडा, लहरागागा, मूनक, पातड़ां, मलोट, जैतो, श्री मुक्तसर साहिब, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, बठिंडा, गिद्दड़बाहा, फाजिल्का, जलालबाद, फरीदकोट, फिरोजपुर, जीरा पट्टी, बलाचौर, और होशियारपुर में भारी बारिश की अलर्ट है। इसके साथ ही इन इलाकों में आकाशीय बिजली व 30-40 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

इसके साथ ही पंजाब के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इनमें अबोहर, मलोट, बठिंडा, गिद्दड़बाहा, फाजिल्का, रामपुरा फूल, जैतो, सरदूलगढ़, बुढलाडा, लहरागागा, मानसा, सुनाम, संगरूर, बरनाला, तपा, धूरी, मलेरकोटला, मूनक, पातड़ां, तलवंडी साबो, श्री मुक्तसर साहिब, जलालाबाद, फगवाड़ा, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, अमृतसर-2, अमृतसर-1, बटाला, अजनाला, डेरा बाबा नानक, दसूहा, मुकेरियां खरड़, चमकौर साहिब, रूपनगर, बाघा पुराना, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जीरा, शाहकोट, पट्टी, सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, खडूर साहिब, निहाल सिंह वाला, रायकोट, जगराओं शामिल हैं।  

आपको बता दें कि, पंजाब के कई जिलों में आज झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विभाग ने 4 और 5  सितंबर को पंजाब के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं जालंधर, रोपड़, पठानकोट, लुधियाना  सहित कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ में ऐसे ही बारिश का दौर जारी रहेगा और 9 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!