घर बैठे कमाई का लालच पड़ा भारी, इंस्टाग्राम पर 'वर्क फ्रॉम होम' के लिंक पर किया एक क्लिक और...

Edited By Urmila,Updated: 07 Oct, 2026 12:28 PM

ferozepur woman falls prey to work from home scam

इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

फिरोजपुर (आनंद): इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर कैंट से सामने आया है, जहां 'वर्क फ्रॉम होम' के नाम पर एक महिला से 1,88,000 रुपये की ठगी होने की खबर मिली है। इस संबंध में साइबर क्राइम थाना फिरोजपुर की पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ 318(4), 319(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता सुमन पत्नी शिवम शर्मा निवासी मकान नंबर 09 गली नंबर 16, बस्ती टैंकों वाली, फिरोजपुर कैंट ने बताया कि 30 सितंबर 2026 को उसने इंस्टाग्राम पर 'वर्क फ्रॉम होम' का एक विज्ञापन देखा था। जब उसने उस विज्ञापन में दिए लिंक पर क्लिक किया, तो व्हाट्सएप नंबर 9209125846 पर चैट शुरू हो गई। सुमन ने बताया कि ठगों ने उसे अपने जाल में फंसाकर और बड़े मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग ट्रांजेक्शनों के जरिए कुल 1,88,000 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए लेकिन जब निवेश की गई रकम और मुनाफा वापस नहीं आया, तो उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। 

सुमन ने बताया कि इसके बाद उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले की जांच कर रही इंस्पेक्टर सुखबीर कौर ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता सुमन के बयानों पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!