Jalandhar Blast : घटनास्थल पर पहुंचे Punjab DGP ले रहे मौके का जायजा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 May, 2026 02:55 PM

punjab dgp reached jalandhar blast site

पंजाब के जालंधर और अमृतसर जिलों में आई.ई.डी. ब्लास्ट हुए हैं।

जालंधर(वरुण): पंजाब के जालंधर और अमृतसर जिलों में आई.ई.डी. ब्लास्ट हुए हैं। इन धमाकों के बाद पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और जांच की जा रही है। वहीं इसी के तहत जालंधर के बी.एस.एफ. हेड क्वार्टर के बाहर हुए ब्लास्ट के मामले में पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव घटनास्थल पहुंच गए हैं। इस दौरान वह घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं। इससे पहले एन.आई.ए. की टीमों ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर इनपुट जुटाए थे।

ब्लास्ट को लेकर पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

वहीं जालंधर धमाके को लेकर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ब्लास्ट में विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इस सारे मामले के तार पाकिस्तान से जुड़े बताए जा रहे हैं। इसके अलावा ब्लास्ट में शामिल सभी अपराधियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें जांच में जुटी हुई हैं।

जालंधर और अमृतसर धमाकों में ISI का हाथ होने की संभावना – DGP

वहीं बता दें कि पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों को लेकर जानकारी देते बताया कि दोनों धमाकों में आई.एस.आई. (ISI) का हाथ होने की संभावना है। साथ ही उन्होंने बताया कि ब्लास्ट मामले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जालंधर ब्लास्ट की जिम्मेदारी

सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) द्वारा जालंधर के बी.एस.एफ. में हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली गई है। इसके अलावा संगठन ने एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी और उनके परिवार को निशाना बनाने की धमकी भी दी है। इस संबंध में एक पोस्ट भी वायरल हो रही है, जिसमें इन धमाकों की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा लेने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जालंधर और अमृतसर में कब हुए ब्लास्ट

बता दें कि मंगलवार शाम जालंधर के बी.एस.एफ. चौक के पास शाम करीब 8 बजे हुआ, जहां फुटपाथ पर खड़ी एक एक्टिवा को निशाना बनाया गया था। इसके कुछ ही घंटों बाद दूसरा धमाका रात करीब 11 बजे अमृतसर में बी.एस.एफ. खासा कैंप के गेट नंबर 5 और 6 के बाहर हुआ। दोनों ब्लास्ट के बाद पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!