पंजाब में बम धमाकों को लेकर सुनील जाखड़ ने CM मान के बयान पर जताई चिंता, बोले- ''अपनी कुर्सी की चिंता छोड़ दें''

Edited By Kalash,Updated: 06 May, 2026 03:10 PM

sunil jakhar concern on cm mann statement bomb blast

पंजाब के जालंधर और अमृतसर में गत रात हुए धमाके के बाद पंजाब में चिंताजनक माहौल बन गया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब के जालंधर और अमृतसर में गत रात हुए धमाके के बाद पंजाब में चिंताजनक माहौल बन गया है। इसे लेकर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने बयान जारी कर कहा है कि इस धमाके के पीछे भाजपा का हाथ है। वहीं पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा ISI साजिश का संदेह जताया गया है। 

इसी बीच भाजपा के सुनील जाखड़ ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि कल रात जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाके बेहद चिंता का विषय हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा चिंताजनक मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बयान है। पंजाब के DGP कह रहे हैं कि इसके पीछे पाकिस्तान की ISI का हाथ है, लेकिन मुख्यमंत्री, राजनीति से प्रेरित होकर, गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। इसके पीछे मुख्यमंत्री की घबराहट और अपनी कुर्सी खोने का डर साफ झलक रहा है। सुनील जाखड़ ने कहा कि बेहतर होगा कि वे अपनी कुर्सी की चिंता छोड़ दें और पुलिस को विधायकों पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल करने के बजाय, उन्हें अपना असली काम करने दें। क्योंकि अगर विधायकों ने जाने का फैसला कर ही लिया है, तो पुलिस उन्हें वैसे भी नहीं रोक पाएगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!