जालंधर व अमृतसर धमाकों को लेकर पंजाब DGP के बयान के बाद Live हुए सुनील जाखड़, बोले-केजरीवाल से करेंगे बात

Edited By Kamini,Updated: 06 May, 2026 04:03 PM

sunil jakhar goes live following the dgp s statement

जालंधर व अमृतसर में हुए धमाकों को लेकर पंजाब BJP प्रधान सुनील जाखड़ ने लाइव होकर सीएम पर तीखा हमला बोला है।

पंजाब डेस्क : जालंधर व अमृतसर में हुए धमाकों को लेकर पंजाब BJP प्रधान सुनील जाखड़ ने लाइव होकर सीएम पर तीखा हमला बोला है। सुनील जाखड़ ने बोला कि, ''कल रात जालंधर व अमृतसर 2 बम धमाके हुए जोकि पंजाब के लिए चिंताजनक बात है। उन्होंने कहा कि, पंजाब में पिछले 4 सालों में कभी रॉकेट अटैक देखे और कभी ग्रेनेड अटैक। ग्रेनेड अटैक की तो अब संख्या ही कम हो गई है। पहले इन्हें टायर फटना कहा गया। बाद में कुछ और सफाई दी गई। ल

सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि, ''पंजाब में एक बाद एक ऐसी कई आतंकी घटनाएं सामने आ रही हैं जोकि चिंता का विषय है। लेकिन आज जो पंजाब के सीएम का गैर जिम्मेदाराना बयान सामने आया है मैं समझता हूं वह सबसे बड़ा चिंता का विषय है। पंजाब सीएम भगवंत मान इन धमाकों को लेकर बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं वहीं एक तरफ पंजाब पुलिस डीजीपी गौरव यादव कह रहे हैं कि ये धमाके ISI एजेंसी ने ऑपरेशन सिंदूर का एक साल पूरा होने पर किए है। उन्होंने नाम लिया है कि, एजेंसी के जो लोग आगे बैठे हैं वह ये काम करवा रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं भगवंत मान के खास आम आदमी पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल वह 2017 में इन लोगों के घर जाकर रुके थे। तब आम आदमी पार्टी को बाहर बैठे ISI द्वारा पैसा मुहैया करवाया गया।

सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि, आज भगवंत मान अपनी जिम्मेदारी न निभाकर BJP पर आरोप लगा रहे हैं। जिस दिन भगवंत मान विधानसभा सभा में शराब पीकर पहुंचे थे उसी दिन मैंने कहा था कि, ये मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी के लिए सही नहीं है। भगवंत मान अपनी जिम्मेदारी समझे, लेकिन ये अपनी कुर्सी के चिपक गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान के बाद पंजाब डीजीपी ने खुद कहा कि, ये धमाके ISI की साजिश हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर इस घटना के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ होने की आशंका जताई।

अरविंद केजरीवाल से करेंगे बात

जाखड़ ने भगवंत मान को इस सीएम पद से हटाने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि, पहले केजरीवाल से बात करेंगे इन हालातों में तो अपना सीएम बदल ले, उसके बाद लीगल राय लेकर राष्ट्रपति और गवर्नर से बात करेंगे। वहीं केंद्र सरकार के पास अधिकारी होता है कि व सीएम उतार सके लेकिन पहले केजरीवाल से बात करेंगे कि अमन अरोड़ा, हरपाल चीमा, संजीव अरोड़ा कोई भी तैयार बैठा है  पर भगवंत मान को उतार दो।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!