AAP के डूबते जहाज को समय रहते छोड़कर BJP में आए सभी सांसदों का हार्दिक स्वागत- सुनील जाखड़

Edited By Kamini,Updated: 24 Apr, 2026 07:27 PM

sunil jakhar speaks on aap mps who joined the bjp

पार्टी छोड़ने वाले सात सांसदों में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत साहनी, राजेंद्र गुप्ता के पार्टी में शामिल होने पर भाजपा पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ का ट्वीट सामने आया है।

पंजाब डेस्क : राजनीति में आज बड़ा भूचाल देखने को मिला, जब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा सहित 3 सांसद बीजेपी में शामिल हो गए। पार्टी छोड़ने वाले सात सांसदों में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत साहनी, राजेंद्र गुप्ता है, इनमें से 3 के बीजेपी पार्टी में शामिल होने पर भाजपा पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ का ट्वीट सामने आया है। 

PunjabKesari

सुनील जाखड़ ने ट्वीट कर कहा, ''AAP के डूबते जहाज को समय रहते छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आए सभी सांसदों का हार्दिक स्वागत है। AAP के खराब शासन, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के कारण जहां पंजाब के लोगों का इस पार्टी से मोह भंग हो चुका है, वहीं पार्टी द्वारा जनहितों का त्याग करने के बाद इसके अंदर के अच्छे लोग भी पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं।''

गौरतलब है कि, भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा अध्यक्ष Nitin Naveen ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता Tarun Chugh भी मौजूद रहे।फिलहाल Raghav Chadha, Sandeep Pathak और Ashok Mittal की औपचारिक ज्वाइनिंग पूरी हो चुकी है, जबकि बाकी सांसदों की प्रक्रिया अभी जारी बताई जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!