Edited By Kamini,Updated: 15 Apr, 2026 01:51 PM

मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को एक और बड़ा झटका देते हुए उनकी Z+ सिक्योरिटी वापस ले ली गई है।
पंजाब डेस्क : राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को एक और बड़ा झटका देते हुए उनकी Z+ सिक्योरिटी वापस ले ली गई है। राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच विवाद बढ़ गया है। गौरतलब है कि, सांसद राघव चड्ढा को पंजाब के सहप्रभारी, सांसद और राज्यसभा में उपनेता होने के चलते उन्हें पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी मिली थी।
AAP के दिल्ली नेता का बड़ा दावा
पंजाब सरकार द्वारा राघव चड्ढा की सिक्योरिटी छीनने के बीच AAP के दिल्ली के नेता सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा सामने आया है। सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि, ''केंद्र सरकार ने राघव चड्ढा को Z+ सिक्योरिटी दे दी है। उन्होंने लिखा कि केंद्र सरकार राघव चड्ढा पर मेहरबान क्यों है। वहीं राघव चड्ढा के करीबी सूत्रों को मुताबिक, अभी तक राघवा चड्ढा को Z+ सिक्योरिटी नहीं मिली है। मिली जानकारी के अनुसार राघव को दिल्ली की पुलिस की सिक्योरिटी दी जा सकती है।
आपको बता दें कि, आम आदमा पार्टी ने 2 सप्ताह पहले राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी उपनेता पद से हटाकर दूसरे सांसद अशोक मित्तल को लगा दिया था। उनके सदन में बोलने पर भी रोक लगा दी गई थी। इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा के बयानों पर राजनीति गरमाई हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here