7 सांसदों के इस्तीफे से हिली AAP, जानें अब 10 में से कौन से तीन सांसद बचे पार्टी के पास

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Apr, 2026 07:44 PM

the aam aadmi party is left with only three mps

देश की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 10 में से 7 सांसदों के इस्तीफे के बाद अब AAP के पास केवल 3 सांसद ही बचे हैं।

पंजाब डैस्क : देश की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 10 में से 7 सांसदों के इस्तीफे के बाद अब AAP के पास केवल 3 सांसद ही बचे हैं।

मौजूदा स्थिति में पार्टी के पास एन.डी. गुप्ता, बलबीर सिंह सींचेवाल और संजय सिंह जैसे तीन सांसद ही रह गए हैं। इससे पहले पार्टी के पास कुल 10 सांसद थे, लेकिन अचानक हुए इस घटनाक्रम ने पार्टी की स्थिति बदल कर रख दी है।  जिन 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया, उनमें से प्रमुख नाम Raghav Chadha, Ashok Mittal और Sandeep Pathak शामिल है। इन तीनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन भी थाम लिया है। पार्टी छोड़ने वाले सात सांसदों में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मितत्ल, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत साहनी, राजेंद्र गुप्ता के नाम शामिल है। 

भाजपा अध्यक्ष Nitin Naveen की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में इन नेताओं का औपचारिक स्वागत किया गया। सूत्रों के मुताबिक, अन्य सांसदों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया भी जारी है और जल्द ही वे भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

यह घटनाक्रम आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। एक साथ इतने सांसदों का पार्टी छोड़ना न केवल नेतृत्व पर सवाल खड़े करता है, बल्कि आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति को भी प्रभावित कर सकता है। वहीं, भाजपा के लिए यह एक बड़ी रणनीतिक सफलता मानी जा रही है, जिससे पार्टी को संसद में अपनी स्थिति और मजबूत करने का अवसर मिल सकता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!