Edited By Urmila,Updated: 03 Oct, 2026 02:00 PM

फिरोजपुर में मोटरसाइकिल सवार लुटेरे बेखौफ होकर आए दिन लूट की नई-नई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ।
फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर में मोटरसाइकिल सवार लुटेरे बेखौफ होकर आए दिन लूट की नई-नई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं । ऐसी ही लूट की एक और घटना फिरोजपुर में स्पेशल टास्क फोर्स दफ्तर फिरोजपुर के पास हुई है जहां अपने पति के साथ स्कूटर के पीछे बैठकर जा रही एक महिला के कानों में से सोने की बालियां छीन कर 2 मोटरसाइकिल सवार फरार हो गए। लूट की इस घटना संबंधी थाना फिरोजपुर कैंट की पुलिस द्वारा अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।
यह जानकारी देते हुए थाना फिरोजपुर कैंट के एएसआई सलविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मुद्दई सुरेंद्र कुमार अरोड़ा पुत्र हरबंस लाल वासी मकान नंबर 70 मॉडल टाउन फिरोजपुर शहर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि गत दिवस सवेरे करीब 10:30 बजे वह अपनी पत्नी उषा अरोड़ा को एक्टिवा स्कूटर पर बिठाकर आर्मी हस्पताल फिरोजपुर कैंट से दवाई देने के लिए जा रहा था और जब वह माल रोड पर एसटीएफ दफ्तर से थोड़ा आगे पहुंचे तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार 2 लड़के आए जिन्होंने शिकायतकर्ता की पत्नी के कानों में पहनी हुई सोने की बालियां झपटी मारकर छीन लीं और फरार हो गए ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here