अरविंद केजरीवाल पर सुनील जाखड़ का तीखा हमला, बोले-“डर है या घमंड?”

Edited By Kamini,Updated: 27 Apr, 2026 02:29 PM

sunil jakhar attacks arvind kejriwal

पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी संयोजक अवरिंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है।

पंजाब डेस्क : पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी संयोजक अवरिंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट शेयर लिखा, ''अरविंद केजरीवाल जी, आपने ऐलान किया है कि शराब घोटाले में CBI ने आपके खिलाफ जो अपील की है, उसके मामले में आप हाईकोर्ट में पेश नहीं होंगे। यह आपका डर है या घमंड। क्या अब आप कोर्ट से भी ऊपर हो गए हैं? क्या आप इस देश के संविधान की भी इज्जत नहीं करेंगे? याद रखिए, CBI ने यह अपील कानून के हिसाब से की है।''

PunjabKesari

''सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि, ''और हां, आपने अपने लिए जो नियम बनाए हैं, उनके हिसाब से क्या पंजाब की आपकी AAP सरकार सरकारी कर्मचारियों को पूरा DA और सभी बकाया देने के माननीय हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील नहीं करेगी? केजरीवाल जी आप सत्यमेव जयते कहते हैं। तो अगर आप सच्चे हैं, तो डरने की क्या बात है? कानून अपना काम कर रहा है, अच्छी सलाह यही है कि बेवकूफ बनने की कोशिश मत करो, सच का सामना करो।''

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!