Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Apr, 2026 09:17 PM

पठानकोट के गांव भोआ से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यहां एक मां पर आरोप है कि उसने अपने ही 11 दिन के नवजात बच्चे को आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
पंजाब डैस्क : पठानकोट के गांव भोआ से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यहां एक मां पर आरोप है कि उसने अपने ही 11 दिन के नवजात बच्चे को आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्चे का पिता किसी काम से बाजार गया हुआ था और घर में उसकी पत्नी अकेली थी। जब वह वापस लौटा तो बच्चे के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो बच्चा बुरी तरह झुलसा हुआ था। पिता ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
पीड़ित पिता का कहना है कि उसकी पत्नी का व्यवहार पहले भी संदिग्ध रहा है। उसने आरोप लगाया कि गर्भावस्था के दौरान भी पत्नी ने कई बार पेट में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, चार साल पहले जन्मे एक अन्य बच्चे की मौत भी आग लगने से हुई थी, जिससे मामला और गंभीर हो जाता है। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि यह घटना कुछ समय पुरानी बताई जा रही है, लेकिन अब इसके उजागर होने से लोगों में आक्रोश और हैरानी दोनों देखने को मिल रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और सच्चाई सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।