भारत-पाक सीमा के पास संदिग्ध ड्रोन बरामद, इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू

Edited By Vatika,Updated: 11 Jul, 2026 02:06 PM

drone found

पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ और हथियार भेजने की कोशिशें लगातार

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ और हथियार भेजने की कोशिशें लगातार जारी हैं। हालांकि, सीमा पर तैनात सुरक्षा बल समय-समय पर ऐसी साजिशों को नाकाम करते रहे हैं। इसी बीच पंजाब के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर से एक बार फिर संदिग्ध ड्रोन मिलने का मामला सामने आया है। 

ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू
जानकारी के अनुसार, थाना बहरामपुर के अधीन आने वाले गांव जग्गोचक्क टांडा के टी-प्वाइंट के पास गन्ने के खेतों में एक संदिग्ध ड्रोन पड़ा मिला। ड्रोन पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। डीएसपी दीनानगर राजिंदर मिन्हास ने बताया कि ड्रोन को कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ड्रोन किस उद्देश्य से इस क्षेत्र में आया था और क्या इसके जरिए कोई संदिग्ध सामग्री गिराई गई है। 

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं। ड्रोन की तकनीकी जांच करवाई जा रही है, वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। इस मामले में थाना बहरामपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही ड्रोन के उद्देश्य और उससे जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!