Punjab: देर रात घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, डरा सहमा परिवार...इलाके में दहशत का माहौल

Edited By Kamini,Updated: 09 Jul, 2026 04:09 PM

gurdaspur firing

पंजाब में फायरिंग की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन फायरिंग की कोई न कोई घटना सामने आ रही है।

गुरदासपुर : पंजाब में फायरिंग की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन फायरिंग की कोई न कोई घटना सामने आ रही है। इसी बीच एक मामला बटाला से सामने आया है जहां एक घर पर फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बटाला के नजदीकी गांव बाल में गत देर रात एक घर बदमाशों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस दौरान हमलावरों ने घर के मेन गेट पर करीब 7 राउंड फायर किए। इस दौरान गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना तुरन्त पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 

इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित कवलजीत सिंह ने बताया कि वह देर रात अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे कि इतने में जोरदार धमाकों की आवाजे सुनाई देने लगी। जब तक वह खुद को संभाल कर बाहर आए तो हमालवर मौके पर अंधेका फायदा उठाकर फरार हो गए। वहीं उनके गेट 7 राउंड फायर किए हुए थे। कवलजीत सिंह ने बताया कि, उन्हें कोई फिरौती की कॉल नहीं आई। उन्हें शक है बटाला का रहने वाला शातिर जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं ने वारदात को अंजाम दिया हो। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके के आसपास लगी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!