फौज में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 28 Nov, 2026 10:25 AM

fraud case

गुरदासपुर में फौज में नौकरी दिलवाने के नाम पर 8 लाख रुपये की कथित ठगी करने का मामला सामने आया है।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर में फौज में नौकरी दिलवाने के नाम पर 8 लाख रुपये की कथित ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना सिटी गुरदासपुर की पुलिस ने शिकायत की जांच उप कप्तान पुलिस सब-डिवीजन कलानौर द्वारा किए जाने के बाद तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।   

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अशोक कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी मोहल्ला आजाद नगर, संगलपुरा रोड गुरदासपुर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सरबजीत सिंह, लाभजीत सिंह और रजवंत कौर निवासी संत नगर, एस्कॉर्ट एवेन्यू, वेरका अमृतसर ने उसके बेटे दिग्विजय बहल को फौज में कुक के पद पर भर्ती करवाने का भरोसा दिया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसके बेटे को फौज में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 8 लाख रुपये ले लिए पर न तो उसके बेटे को फौज में भर्ती करवाया गया और न ही उनके पैसे वापिस किए गए। इस तरह उनके साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई। इस मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 61(2) BNS के तहत केस नंबर 333 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!