Edited By Kamini,Updated: 07 May, 2026 06:05 PM

पंजाब का मौसम एक बार फिर अपनी करवट बदलने वाला है।
पंजाब डेस्क : पंजाब का मौसम एक बार फिर अपनी करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में अगले 5 दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने आज से 11 मई तक कुछ इलाकों में बिजली कड़कने, तेज हवाओं और बारिश के साथ ओले पड़ने का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर, पटियाला, नवांशहर, रूपनगर, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश और ओले पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 8 मई से 10 मई तक कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
11 मई को फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने 11 मई को एक बार फिर मौसम में बदलाव का अनुमान लगाया है। विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन भी बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाओं की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आ सकती है। वहीं मौसम विभाग ने इन बारिश दिनों में अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों में बारिश व ओले पड़ने की संभावना है। विभाग ने किसानों को भी सावधान रहने की सलाह दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here