जिले में 48 तक पहुंचा डेंगू मरीजों का आंकड़ा, चिकनगुनिया के 4 केस

Edited By Urmila,Updated: 09 Oct, 2026 05:58 PM

rising risk of dengue in hoshiarpur

जिला में डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 48 तक पहुंच गया है जबकि चिकनगुनिया के अब तक 4 मामले सामने आए हैं।

होशियारपुर (जैन): जिला में डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 48 तक पहुंच गया है जबकि चिकनगुनिया के अब तक 4 मामले सामने आए हैं। इसी बीच सिविल सर्जन डा. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू जागरूकता गतिविधियां चलाई गईं। इस अवसर पर जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. जगदीप सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर “हर शुक्रवार डेंगू पर वार” के अंतर्गत अभियान चलाया गया।

Dengue Alert

इस दौरान टीमों द्वारा 1487 घरों की जांच की गई, जिनमें से 67 घरों में मच्छरों का लारवा पाया गया। इसे टीमों ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। जहां आवश्यकतानुसार उचित था, वहां लार्वीसाइड का छिड़काव किया गया। इस मौके पर लोगों को डेंगू, मलेरिया और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर टीम में रविंदर जस्सल डिप्टी मास मीडिया ऑफिसर, बलवीर कौर डिप्टी मास मीडिया ऑफिसर, रोहित शर्मा ब्लॉक एजुकेटर, अजय एम.पी.एच.डब्ल्यू, ब्रीडिंग चेकर स्वास्थ्य स्टाफ और नर्सिंग छात्राओं द्वारा लारवा की जांच की गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा आज होशियारपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर डेंगू संबंधी जागरूकता गतिविधियां की गईं और घरों में सर्वेक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार के कंटेनरों की जांच की गई।

और ये भी पढ़े

    इस दौरान जिन कंटेनरों में लारवा पाया गया, उनमें से पानी निकालकर लारवे को नष्ट किया गया और जहां जरूरत थी, वहां लार्वीसाइड का छिड़काव किया गया। उन्होंने कहा कि डेंगू के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी है। इस संबंध में सिविल अस्पताल, एस.डी.एच व सी.एच.सी धग्गर में मरीजों के लिए (मच्छरदानियां) लगाकर विशेष डेंगू वार्ड भी स्थापित किए गए हैं।

    अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

    Related Story

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!