बारिश के चलते धान की सुरक्षा के लिए Hoshiarpur DC के सख्त आदेश

Edited By Kamini,Updated: 12 Oct, 2026 01:24 PM

hoshiarpur dc order

होशियारपुर जिले में बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से किसानों की धान की फसल को मंडियों में सुरक्षित रखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

होशियारपुर (घुम्मन): होशियारपुर जिले में बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से किसानों की धान की फसल को मंडियों में सुरक्षित रखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के निर्देशों के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को मंडियों में मौजूद रहकर धान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि जिला फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर, जिला मंडी अधिकारी और अलग-अलग खरीद एजेंसियों के जिला मैनेजर मंडियों में पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि बोरियों में पैक धान और खुले ढेरों में पड़े धान को तिरपाल से अच्छी तरह ढका जाए, ताकि बारिश के कारण फसल को नुकसान न हो। धान को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

उन्होंने जिले के सभी सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट को भी खुद मंडियों का दौरा करके व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, जिला मंडी अधिकारी और दूसरे संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तालमेल करके मंडी परिसर में जमा बारिश के पानी की तुरंत निकासी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों की फसलों को कोई नुकसान न हो और खरीद प्रक्रिया भी सुचारू रूप से चलती रहे।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति कंट्रोलर नरिंदर सिंह ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों के अनुसार, खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को मंडियों में धान की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क रहने और जरूरी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने को कहा गया है। किसानों की फसलों को सुरक्षित रखने और मंडियों में खरीद व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए सभी संबंधित विभाग आपस में तालमेल बनाकर काम कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!