Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Apr, 2026 05:23 PM

कचहरी परिसर के निकट मोटरसाईकल सवार 2 लुटेरों ने एक युवती की गर्दन पर चाकू धर दिया और उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पीड़ित युवती इपरोजगांधी मार्किट स्थित एक गेमिंग जोन में कार्य करती है। काम खत्म होने के बाद वह मोबाइल पर बात करते हुए रास्ते पर चल...
लुधियाना (तरुण) : कचहरी परिसर के निकट मोटरसाईकल सवार 2 लुटेरों ने एक युवती की गर्दन पर चाकू धर दिया और उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पीड़ित युवती इपरोजगांधी मार्किट स्थित एक गेमिंग जोन में कार्य करती है। काम खत्म होने के बाद वह मोबाइल पर बात करते हुए रास्ते पर चल रही थी।
लुटेरों ने उससे मोबाइल भी छाना और जान से मारने की धमकियां भी दी।डरी सहमी पीड़ित युवती ऋतु ने हिमम्त जुटाई और पुलिस कोसूचना दी।
पीड़िता के अनुसार वह एक गेमिंग जोन में कार्य करती है। जब वह कचहरी परिसर के निकट एक पैटरोल पंप के पास पहुंची तो किसी का मोबाइल आया और मोबाइल पिक करने के बाद वह बात करते हुए पैदल चल रही थी।
तभी मोटरसाईकल सवार 2 लुटेरे उसके पास आकर रुके । एक लुटेरे ने लंबा खंजर उसकी गर्दन पर रख दिया और बोले कि मोबाइल दो नही तो जान से मार देंगे। वह काफी दहशत में थी जिस कारण उसने मोबाइल लुटेरों को देकर अपनी जान बचाई। लुटेरों की नजर ऋतु के गले में पहने चैन पर भी थी। परंतु लुटेरे पहचान गए कि चैन नकली है जिस कारण उन्होंने ऋतु की चैन को नही लुटा।
इस संबधी थाना प्रभारी से सपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वे एक केस के सिलसिले में मोगा कोर्टआए है। उन्हें इस केस के बारे में जानकारी नही है। उन्होंने पूछा कि वारदात कहां हुई । जवाब मिलने पर उन्होंने कहा कि वे कोर्ट कांप्लेक्स की पुलिस या कोचर मार्किट की पुलिस से संपर्क करें। वही हैरानगी की बात है कि थाने के प्रभारी को ही लुट व छीना झपटी की इस घटना की जानकारी नहीं जो कि हैरानीजनक बात है।