गुरदासपुर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक ही परिवार के 3 सदस्यों सहित 4 लोगों की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 24 Jun, 2026 12:30 PM

firing in gurdaspur

जिले के बटाला के थाना सेखवां के अंतर्गत आने वाले गांव मुंडी कराल में मंगलवार देर रात जमीन विवाद ने

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): जिले के बटाला के थाना सेखवां के अंतर्गत आने वाले गांव मुंडी कराल में मंगलवार देर रात जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस सनसनीखेज वारदात में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मनजोत सिंह नामक युवक ने कथित तौर पर जमीन विवाद के चलते अपनी सगी चाची हरजीत कौर और 12 वर्षीय चचेरे भाई हरि अमृतपाल सिंह को गोली मार दी। इसी दौरान उसका दोस्त प्रगट सिंह, जो सेना का जवान बताया जा रहा है, उसे रोकने के लिए आगे आया, लेकिन आरोपी ने उसे भी गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद मनजोत सिंह अपने घर पहुंचा और रसोई में जाकर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में कुल चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना सेखवां पुलिस और बटाला के डीएसपी सिटी सुखिंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!