Ludhiana में चिकन कॉर्नर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, मुस्तैद भीड़ ने पिस्टल समेत दबोचे 2 आरोपी

Edited By Vatika,Updated: 12 Jun, 2026 11:09 AM

firing in ludhiana

सुंदर नगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक चिकन कॉर्नर के बाहर शराब

लुधियाना (राज):  सुंदर नगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक चिकन कॉर्नर के बाहर शराब के बिल को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी खेल में बदल गया। खाने-पीने के पैसे मांगने पर दो युवकों का पारा ऐसा चढ़ा कि उन्होंने सरेराह पिस्टल तान दी और इलाके में दहशत फैलाने के लिए एक के बाद एक दो हवाई फायर कर दिए।

गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने अपनी जान की परवाह न करते दोनों आरोपियों को जिंदा कारतूस व हथियार समेत दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस तफ्तीश में पकड़े गए आरोपियों की पहचान लुधियाना के बसंत नगर (गली नंबर-4) निवासी राजन शर्मा और  अंकुश शर्मा के रूप में हुई है। खाकी ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक अवैध रिवॉल्वर, 22 एमएम के छह जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। थाना दरेसी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों शातिर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

नंदा कॉलोनी (कैलाश नगर रोड) के रहने वाले शिकायतकर्ता आकाश ने पुलिस को दिए बयानों में खौफनाक मंजर की दास्तान बयां की। आकाश ने बताया कि 11 जून को वह अपने भाई के फ्रेंड्स वाइन ठेके के पास स्थित सन्नी चिकन कॉर्नर अहाते पर मौजूद था। इसी दौरान वहां दो युवक आए, जिन्होंने पहले जमकर शराब पी और फिर लजीज खान-पान का लुत्फ उठाया। रंग में भंग तब पड़ा जब अहाते के करिंदों ने उनसे खाने-पीने का जायज बिल मांग लिया। बिल देखते ही दोनों युवक आगबबूला हो गए और उन्होंने सरेआम गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

विवाद बढ़ता देख जब शिकायतकर्ता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो एक आरोपी ने आव देखा न ताव, सीधे अपनी जेब से पिस्टल निकाली और आकाश की कनपटी पर तान दी। आरोपी के हाथ में मौत का सामान देख आकाश अपनी जान बचाने के लिए वहां से पीछे भागा। इसके बाद आरोपियों का हौसला और बढ़ गया। वे दोनों अहाते से निकलकर बीच सड़क पर आ गए और इलाके में अपनी हनक व दहशत कायम करने के इरादे से हवा में दो जोरदार फायर दाग दिए। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपियों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकियां भी दीं, लेकिन वे ज्यादा दूर नहीं जा सके। शिकायतकर्ता के भाई सुनील कुमार उर्फ सन्नी और वहां मौजूद जांबाज लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को हथियार समेत दबोच लिया। सूचना मिलते ही थाना दरेसी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!