Amritsar : CM रोड शो में 50 मिनट तक गाड़ी में तड़पती रही गर्भवती महिला, खो दिया बच्चा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 May, 2026 06:52 PM

pregnant woman loses baby during cm bhagwant mann s visit

गत दिवस सी.एम. भगवंत मान का अमृतसर दौरा कई लोगों के लिए आफत बनकर सामने आया है। सी.एम. के दौरे दौरान पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह रास्ते बंद कर दिए गए थे, जिस कारण कई जगह पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली।

अमृतसर (रमन) : गत दिवस सी.एम. भगवंत मान का रोड शो कई लोगों के लिए आफत बनकर सामने आया। दरअससल सी.एम. के रोड शो के दौरान पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह रास्ते बंद कर रखे थे, जिस कारण कई जगह पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। वहीं इसी जाम में फंसी एक गर्भवती महिला ने अपना बच्चा खो दिया। जिस संबंधी वीडियो जारी कर महिला के पति ने अपना दुख व्यक्त किया है। शख्स ने वीडियो जारी कर कहा कि ''वैसे तो उसमें बोलने की हिम्मत नहीं है... लेकिन बता दूं कि मेरी पत्नी प्रेग्नेंट थी। मैं अपनी पत्नी को लेकर गत दिवस अमृतसर के गुरु अमरदास हॉस्पिटल आ रहा था, जहां से पहले भी इलाज चल रहा था। बदकिस्मती के साथ, इसी दिन हमारे प्यारे सीएम भगवंत सिंह मान, जो खुद को आम आदमी बताने का दिखावा करते हैं, एक आम आदमी सीएम, मास्टर का बेटा—बदकिस्मती से उन्हें भी आज अमृतसर आना था।

उनके आदेशों के चलते हर तरफ पुलिस वाले ऐसे खड़े थे जैसे पता नहीं कोई बहुत बड़ा मुजरिम आ रहा हो। इतनी सुरक्षा, सारे रास्ते बंद किए हुए थे। मेरी पत्नी ने इतनी तकलीफ झेली... हमें कम से कम 20 किलोमीटर घूमकर आना पड़ा। उन 20 किलोमीटर में लगभग 40 से 50 मिनट लग गए। 50 मिनट मेरी पत्नी गाड़ी में तड़पती रही, जिसे शायद मैं कभी भूल नहीं सकता। हॉस्पिटल पहुंचने के बाद पता चला कि मेरी प्रेग्नेंट पत्नी का मिसकैरेज हो गया है।

उन्होंने कहा कि मैं भगवंत मान से सिर्फ एक ही विनती करना चाहता हूं—अगर तुम आम आदमी होने का दिखावा भी नहीं कर सकते, तो कम से कम अपनी सुरक्षा में लगे लोगों को इतना जरूर कह दिया करो कि अगर किसी गाड़ी में कोई बीमार व्यक्ति या कोई प्रेग्नेंट महिला बैठी हो, तो उन्हें निकलने दिया करें। अब हमारा खोया हुआ बच्चा तो कभी वापस नहीं आ सकता, भगवंत मान, लेकिन आज मैं एक बात जरूर कह देता हूं कि तुम्हें यह कुर्सी दोबारा कभी नसीब नहीं होगी। तुम और तुम्हारे 92 विधायक दोबारा कभी सत्ता का सुख नहीं भोग पाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!