Amritsar : BSF व  पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में तीन तस्कर 4 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Aug, 2026 11:05 PM

amritsar three smugglers arrested in joint operation by bsf and police

बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने सीमावर्ती इलाके रजाताल में पंजाब पुलिस के साथ एक जॉइंट ऑपरेशन करके तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चार विदेशी पिस्टल और 543 ग्राम हीरोइन व अन्य आपत्तिजनक सामान जप्त किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों की...

अमृतसर ( नीरज): बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने सीमावर्ती इलाके रजाताल में पंजाब पुलिस के साथ एक जॉइंट ऑपरेशन करके तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चार विदेशी पिस्टल और 543 ग्राम हीरोइन व अन्य आपत्तिजनक सामान जप्त किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच है।

जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद BSF और पंजाब पुलिस ने आपसी तालमेल के साथ क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्धों को काबू किया गया। सीमावर्ती इलाके में नशा तस्करी और हथियारों की सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए BSF अमृतसर सेक्टर और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने रजताल इलाके में चलाए गए जॉइंट ऑपरेशन के दौरान तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है।  

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चार विदेशी पिस्टल बरामद किए गए। इसके साथ ही 543 ग्राम हेरोइन और अन्य आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया गया है। हथियारों और नशीले पदार्थों की बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!